जिला स्तरीय युवा संसद चौंपियनशिप 3 नवंबर को कवर्धा में

Posted On:- 2026-10-26




‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे विचार, शीर्ष तीन प्रतिभागियों को मिलेगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अवसर

कवर्धा (वीएनएस)। विकसित भारत युवा संसद 2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संसद चौंपियनशिप का आयोजन 3 नवंबर 2026 को शासकीय पीजी महाविद्यालय, कवर्धा में किया जाएगा। मेरा युवा भारत, कवर्धा और शासकीय पीजी महाविद्यालय, कवर्धा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। आयु की गणना के लिए 17 अगस्त 2026 को निर्धारित कट-ऑफ तिथि माना जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए तीन मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की विषय पर समझ, विचारों की स्पष्टता, संवाद शैली, रचनात्मकता, भाषा के प्रवाह और निर्धारित समय-सीमा के पालन के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान, तार्किक चिंतन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। युवा संसद के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार रखने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन पंजीयन के लिए लिंक जारी

इच्छुक पात्र युवा आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए लिंक है-

https://mybharat-gov-in/vo/pages/event_detail\event_name¾District&Level&Viksit&Bharat&Youth&Parliament&2027&key¾891228632891



Related News
thumb

वीबी जीरामजी योजना से ग्राम पंचायत बघेली में जल संरक्षण एवं ग्रामीण...

ग्राम पंचायत बघेली में वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत संचालित परकोलेशन टैंक निर्माण कार्य के सफल क्रियान्वयन में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों, पंचायत ...


thumb

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

उपसरपंच खिलेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि पूर्व में पक्की सड़क के अभाव में गांव के इस हिस्से में किसी भी चारपहिया वाहन या एंबुलेंस के आने में समस्या...


thumb

26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम...

फुटबॉल प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सरगुजा और सर्वजनि के बीच हुए मुकाबले में सरगुजा ने जीत दर्ज की। वहीं बस्तर और द...


thumb

विशेष लोक अदालत : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा नीता यादव ...

21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के ...


thumb

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया...

मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नगर निगम के तीन प्रमुख मार्गों पर स्थापित नवीन स्ट्रीट ...