दंतेवाड़ा (वीएनएस)। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा के चार प्रतिभाशाली वॉलीबॉल खिलाडि़यों का चयन ईस्ट जोन विश्वविद्यालयीन पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाडि़यों में नवलीन बड़ा, महावीर, पीसे नागेश एवं ओम कुमार काका शामिल हैं। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
ईस्ट जोन विश्वविद्यालयीन पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित एडमस विश्वविद्यालय में 27 से 31 अक्टूबर तक किया जाना निर्धारित है। प्रतियोगिता के लिए खिलाडि़यों का चयन राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। खिलाडि़यों ने अपने खेल कौशल, अनुशासन, उत्साह और समर्पण से अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एम. प्रसाद के मार्गदर्शन तथा क्रीड़ा अधिकारी डॉ. भारती रजक और प्रशिक्षक श्रीकांत मोदी के नेतृत्व में खिलाडि़यों को निरंतर प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन मिला। इसी का परिणाम है कि महाविद्यालय के इन खिलाडि़यों को विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य, वरिष्ठ प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने चयनित खिलाडि़यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, धैर्य और सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना विकसित होती है। महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि चारों खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय के साथ-साथ दंतेवाड़ा जिले का नाम भी गौरवान्वित करेंगे।
कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है
छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...
छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...
जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।