जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में विद्यार्थियों ने सीखी जल गुणवत्ता जाँच की प्रक्रिया

Posted On:- 2026-10-26




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, दंतेवाड़ा की जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जल की गुणवत्ता, स्वच्छ पेयजल के महत्व तथा पानी की जाँच की विभिन्न वैज्ञानिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। 

प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को बताया गया कि जल मानव जीवन का आधार है और लोगों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की गुणवत्ता का नियमित परीक्षण आवश्यक है। इस दौरान विद्यार्थियों को पीएच मीटर के माध्यम से पानी का पीएच मान मापने, टर्बिडिटी मीटर से पानी के धुंधलेपन की जाँच करने तथा टाइट्रेशन विधि से पानी में उपस्थित विभिन्न घटकों की मात्रा निर्धारित करने की प्रक्रिया समझाई गई।

इसके साथ ही विद्यार्थियों ने आसुत जल तैयार करने वाली मशीन और स्पेक्ट्रोफोटोमीटर के कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि स्पेक्ट्रोफोटोमीटर एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपकरण है, जिसका उपयोग जल में उपस्थित विभिन्न रासायनिक घटकों की मात्रा निर्धारित करने के लिए किया जाता है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला में उपलब्ध विभिन्न उपकरणों का अवलोकन किया और जल परीक्षण की प्रक्रियाओं को व्यावहारिक रूप से समझा। इस शैक्षणिक गतिविधि से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग, जल गुणवत्ता की जाँच तथा सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के महत्व के संबंध में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, प्रयोगात्मक ज्ञान को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।