सेवा सेतु पोर्टल के सुचारू संचालन के लिए 66 प्रबंधकों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-10-26




कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार आयोजित हुई एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय योजनाओं और नागरिक सेवाओं का लाभ आम जनता तक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय दंतेवाड़ा के डंकनी सभाकक्ष में सेवा सेतु पोर्टल के संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के कुल 66 सेवा सेतु प्रबंधकों को पोर्टल की कार्यप्रणाली, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और विभिन्न शासकीय सेवाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित ई-जिला प्रबंधक आशीष कुमार वर्मा ने सेवा सेतु प्रबंधकों को पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न नागरिक सेवाओं की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदनों के निराकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान नाम परिवर्तन के लिए राजपत्र अधिसूचना, विवाह पंजीयन एवं प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया, श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं, रोजगार पंजीयन, स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा परिवहन विभाग से संबंधित नागरिक सेवाओं पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने तथा आवेदनों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। वर्मा ने सेवा सेतु प्रबंधकों को पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई, ताकि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को भी डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

कार्यशाला में उपस्थित ई-डीटीएम, आधार डीसी एवं एमटीओ ने भी तकनीकी सत्रों के माध्यम से सेवा सेतु प्रबंधकों की शंकाओं का समाधान किया। साथ ही पोर्टल के संचालन के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और उनके निराकरण के उपायों की जानकारी दी गई।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिक सेवाओं की उपलब्धता को अधिक प्रभावी बनाना, सेवा वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।