‘विकसित भारत-जी राम जी’ से पैरी में नाला पुनरुद्धार, दीपावली से पहले श्रमिकों को मिला रोजगार

Posted On:- 2026-10-27




350 मीटर नाले का जीर्णोद्धार, 1011 मानव दिवसों के सृजन से ग्रामीणों के खिले चेहरे

बालोद (वीएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के उद्देश्य से संचालित ’विकसित भारत-जी राम जी’ ग्रामीणों के लिए आर्थिक संबल का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पैरी में स्थित मौसमी नाले में 350 मीटर का पुनरुद्धार कार्य कराया जा रहा है। दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पूर्व गांव में ही काम मिलने से श्रमिक परिवारों में भारी उत्साह है।

100 से बढ़कर 125 दिन का रोजगार और 300 रुपये तक बढ़ी मजदूरी से मिला बड़ा लाभ

ग्राम पंचायत पैरी निवासी  कमल किशोर देशमुख ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि ’वीबी जीरामजी’ के तहत जल संरक्षण और पुनरुद्धार के कार्य होने से गांव का चैतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जहां केवल 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इसके साथ ही दैनिक मजदूरी दर भी 261 रुपये से बढ़कर 300 रुपये तक हो गई है, जिससे मजदूर परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में पक्के मकान, गलियों का सीमेंटीकरण, पौधरोपण और जल संरक्षण जैसे कार्यों से ग्रामीणों के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

कार्यस्थल पर काम कर रहीं ग्राम पैरी की महिला श्रमिक श्रीमती तामेश्वरी साहू एवं श्रीमती खोमिन यादव ने बताया कि नाला पुनरुद्धार के तहत पहले सप्ताह झाड़ियों व कचरे की साफ-सफाई की गई और अब गहरीकरण हेतु गोदी खुदाई का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले गांव में ही रोजगार मिलने से उनकी आर्थिक चिंताएं दूर हो गई हैं। वहीं श्रीमती खोमिन यादव ने महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद मिल रही है और अब नाले में काम मिलने तथा मजदूरी भुगतान होने से वे दीपावली पर्व पूरी धूमधाम व हर्षोल्लास से मना सकेंगी।

गांव में ही मिला आजीविका का सहारा

ग्रामीण  आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि सामान्यतः इस समय रोजगार गारंटी के कार्यों का अभाव रहता था, लेकिन शासन द्वारा समय से पूर्व नाला निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य स्वीकृत होने से ग्रामीणों को काम की तलाश में कहीं बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। दीपावली त्योहार से पहले गांव में ही सम्मानजनक काम और समय पर निश्चित मजदूरी भुगतान ने मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। इस कार्य से 1011 मानव दिवसों का रोजगार सृजित हो रहा है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है।

ग्राम पैरी के श्रमिक  कमल किशोर देशमुख,  आशीष कुमार सिन्हा, श्रीमती तामेश्वरी साहू और श्रीमती खोमिन यादव सहित सभी कामगारों ने दीपावली त्योहार से ठीक पहले रोजगार उपलब्ध कराने और गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति सहृदय आभार व धन्यवाद प्रकट किया है।



Related News
thumb

सेवा सेतु ने आसान की राह, घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र

राज साहू का अनुभव बताता है कि डिजिटल शासन की सार्थकता केवल ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने में नहीं, बल्कि उसकी सुविधा आम नागरिक तक पहुंचाने में है। जब ग्र...


thumb

दोपहिया वाहन से चलाने वाले, दफ्तर आते-जाते समय हेलमेट का उपयोग करे...

इस अवसर पर सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, निजी अस्पतालों के चिकित्सक, ऑटो एवं ई-रिक्शा सहित विभिन्न परिवहन संघों के ...


thumb

धमतरी के वनांचल में पर्यटन को मिल रहा नया विस्तार, जबर्रा में नाइट ...

वनांचल में पर्यटन गतिविधियों के संचालन के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जैव विविधता की सुरक्षा को प्राथमिकता देना भी आवश्यक है। निर्धारित दिश...


thumb

धमतरी की वनोपज मंडी में औषधीय उत्पादों के कारोबार को मिल रहा विस्तार

बालोद जिले के मुड़खुसरा गांव से आए शम्भुराम ठाकुर ने बताया कि वे हर्रा, इरानी अकलतरा और अश्वगंधा की जड़ सहित अन्य वनोपज लेकर पहुंचे थे। ...


thumb

धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूर्ण करें, किसानों को न हो किसी प्रक...

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि किसानों तक मौसम संबंधी चेतावनी एवं कृषि सलाह पहुंचाने के लिए कृषि विभाग के मैदानी अमले के साथ पटवारी, ग्राम स...


thumb

सुरक्षित बचपन अभियान का हुआ शुभारंभ

इस तरह सुरक्षित बचपन अभियान के तहत डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल बसंतपुर राजनांदगांव में विधि सारथी (युवा अधिवक्ता) नीतिन सा...