जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय जांजगीर में टाईप 1 डायबिटिज (टी1डी) क्लीनिक का शुभारभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि इसका उद्देश्य जिले में टाईप 1 डायबिटिज से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों के लिये जांच उपचार एवं नियमित फॉलोअप सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा सके। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. बी.एल. जागृति, डॉ. मधुराधा राठौर, डॉ. एन. के. धुर्वे, डॉ. लोकेन्द्र कश्यप, डॉ. आलोक मंगलम, डॉ. संदीप साहू, डॉ. अभिषेक कौशिक, अंकित ताम्रकार, कोमल प्रसाद, देवेन्द्र कुमार देवांगन एवं स्टाफ, मरीजों व उनके परिजन उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि टाईप 1 डायबिटिज से पीड़ित बच्चों को समय पर पहचान नियमित उपचार एवं निरंतर चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता होती है इस क्लीनिक के माध्यम से टाईप 1 डायबिटिज से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों के लिये नियमित स्वास्थ्य जांच उपचार एवं नियमित फॉलोअप निःशुल्क इसुलिन उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही मरीजों एवं परिजनों को बिमारी के प्रति जागरूक इसुलिन के नियमित उपयोग खान-पान समय-समय पर फॉलोअप कर उचित देखभाल और नियमित उपचार के लिये प्रेरित किया जाएगा। विलियम जे. क्लिंटन फाउन्डेशन के सहयोग से संचालित यह क्लीनिक प्रत्येक गुरूवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक जिला चिकित्सालय जांजगीर में संचालित होगा। उन्होंने जिले के अभिभावकों से अपील किये है कि यदि किसी बच्चे में बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, वजन कम होना अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखाई दे तो तत्काल चिकित्साकीय परामर्श लें, टाईप 1 डायबिटिज की समय पर पहचान एवं नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक है। अभिभावक अपने बच्चों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराये तथा चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार जारी रखें।
छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...
क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...
मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...