मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। आसमान में छाए बादलों की वजह से उन्हें अमेरिका में चांद दिखने का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रीति जिंटा ने एक्स पर चिंता जाहिर की कि अमेरिका के ईस्ट कोस्ट पर उन्हें चांद नहीं दिख रहा है, जबकि उनका व्रत चल रहा है। उन्होंने लिखा, क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है या चांद गायब हो गया है? क्या किसी ने ईस्ट कोस्ट पर चांद देखा है? मेरा करवा चौथ का व्रत चल रहा है और बादलों के बीच चांद लुका-छिपी खेल रहा है।
लॉस एंजिल्स में अपने पति और बच्चों के साथ रहने वालीं यह एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। बता दें कि प्रीति ने फरवरी 2016 में लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी की थी। नवंबर 2021 में सरोगेसी के जरिए इस कपल के जुड़वां बच्चे जय और जिया हुए।
मां बनने के बाद से अभिनेत्री ने कई बार बताया है कि कैसे उनकी प्राथमिकताएं बदली हैं और वह अपने काम और बच्चों की परवरिश के बीच कैसे संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं। इससे पहले सितंबर में प्रीति ने अपने काम और निजी जिम्मेदारियों को एक साथ संभालने की एक झलक फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने घर लौटने के अपने लंबे सफर की तस्वीरें साझा की थीं, ताकि वह अपने जुड़वां बच्चों जय और जिया के स्कूल के पहले दिन उनके साथ रह सकें।
अभिनेत्री सुप्रिया पाठक ने करवाचौथ के मौके पर अपने परिवार के लिए खास तैयारी की। वह घर में शेफ की भूमिका में नजर आईं और अपनी बहुओं मीरा राजपूत तथा म...
अभिनेत्री सृष्टि सिंह आगामी तमिल मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'जॉन डो' से तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
ऑब्सेशन से सामने आए लेटेस्ट प्रोमो से कृति सेनन ने नेटिज़न्स के बीच चर्चा का माहौल बना दिया है। ऐसे में अब फैंस सिर्फ एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस की तार...
न्यायमूर्ति आरिफ एस. डॉक्टर ने 3 जुलाई को इम्पा द्वारा दिए गए फैसले को रद्द कर दिया और मुकदमे का निपटारा कर दिया। इसे प्रोडक्शन बैनर के लिए एक बड़ी...
भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ को वैश्विक सिनेमा के मंच तक पहुंचाने की दिशा में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक अहम पड़ाव हासिल किया