तमिल फिल्मों में डेब्यू करने जा रहीं अभिनेत्री सृष्टि सिंह

Posted On:- 2026-10-30




मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री सृष्टि सिंह आगामी तमिल मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'जॉन डो' से तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री दर्शना नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। सृष्टि ने बताया कि दर्शना का किरदार उन्हें इतना पसंद आया कि वह खुद को इस फिल्म को करने से रोक नहीं पाईं।

अभिनेत्री ने  बातचीत में कहा कि एक एक्टर के तौर पर वह खुद से अलग तरह का किरदार निभाना चाहती थीं और दर्शना का किरदार उनके लिए कुछ वैसा ही था। उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी और दर्शना को समझा, तो जाना कि वह असल जिंदगी में मुझसे बिल्कुल अलग है और यही बात मुझे सबसे पहले इस रोल की तरफ खींच लाई। एक एक्टर के तौर पर आप अलग-अलग किरदार निभाना चाहते हैं, खासकर ऐसे किरदार जो आपकी अपनी जिंदगी और हकीकत से बिल्कुल अलग हों।

उन्होंने आगे कहा, यह किरदार मुझे इतना पसंद आया कि इसे निभाने की मेरी उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई। हालांकि, मेरे साथ पहले ऐसा कभी हुआ नहीं है। मुझे पता था कि दर्शना को समझने, उसके अनुभवों को अपनाने और इस किरदार को अपना बनाने के लिए मुझे एक पूरी प्रोसेस से गुजरना होगा, जो मेरे लिए काफी एक्साइटिंग रही।



Related News
thumb

करवाचौथ पर शेफ बनीं सुप्रिया पाठक, बहुओं के लिए बनाए व्यंजन

अभिनेत्री सुप्रिया पाठक ने करवाचौथ के मौके पर अपने परिवार के लिए खास तैयारी की। वह घर में शेफ की भूमिका में नजर आईं और अपनी बहुओं मीरा राजपूत तथा म...


thumb

प्रीति जिंटा ने अमेरिका में मनाया करवा चौथ

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। आसमान में छाए बादलों की वजह से उन्हें अमेरिका में चांद दिखने का इं...


thumb

ऑब्सेशन’ के प्रोमो में कृति सेनन ने जीता फैंस का दिल, मिल रहे हैं ज...

ऑब्सेशन से सामने आए लेटेस्ट प्रोमो से कृति सेनन ने नेटिज़न्स के बीच चर्चा का माहौल बना दिया है। ऐसे में अब फैंस सिर्फ एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस की तार...


thumb

बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया IMPPA का फैसला, निखिल द्विवेदी के बैन...

न्यायमूर्ति आरिफ एस. डॉक्टर ने 3 जुलाई को इम्पा द्वारा दिए गए फैसले को रद्द कर दिया और मुकदमे का निपटारा कर दिया। इसे प्रोडक्शन बैनर के लिए एक बड़ी...


thumb

लॉस एंजिल्स में ‘रामायणम्’ का प्रीमियर, नमित मल्होत्रा बोले- ‘यह मे...

भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ को वैश्विक सिनेमा के मंच तक पहुंचाने की दिशा में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक अहम पड़ाव हासिल किया