कलेक्टर ने मानपुर विकासखंड की विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-10-31




धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कन्या छात्रावास, स्कूल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सुविधाओं का किया अवलोकन

कलेक्टर ने मानपुर विकासखंड की विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण

    मोहला (वीएनएस)। कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने आज विकासखंड मानपुर के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने औंधी एवं सीतागांव धान खरीदी केंद्रों, कन्या छात्रावास, हायर सेकेंडरी स्कूल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औंधी का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मानपुर श्री डीआर ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

            आगामी धान खरीदी की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती सलाम ने औंधी एवं सीतागांव धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, बारदानों की उपलब्धता एवं किसानों के ई-केवाईसी की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्र औंधी की इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन में त्रुटि पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को मशीन का पुनः कैलिब्रेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

          निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सलाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औंधी भी पहुंची। उन्होंने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उन्हें समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय भवन औंधी का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

          निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने संस्थानों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं हितग्राहियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

- कन्या छात्रावास में छात्राओं से किया संवाद

कलेक्टर ने औंधी स्थित कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर छात्राओं के आवास, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या एवं छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही छात्राओं की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को छात्रावास में बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

औंधी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, कक्षाओं की स्थिति तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने शिक्षकों को नियमित कक्षाएं संचालित करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

शिक्षकों की क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम है एआई : टंक राम...

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।


thumb

राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के खिलाड़ियों ने जीते ...

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत...


thumb

पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए सीएम...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके बेहतर उपचार के लिए...


thumb

घरेलू हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए : राज्यपाल डेका

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा गंभीर सामाजिक समस्याएं हैं। इन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कानूनों का सख्ती से पालन, संबंधि...


thumb

बंदेपारा गांव पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांव बंदेपारा में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे


thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है