महतारी वंदन योजना से नम्रता कुम्भकार के परिवार को मिला आर्थिक संबल

Posted On:- 2026-10-31




पति के व्यवसाय को मिली नई गति

      मोहला (वीएनएस)।  छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें परिवार की आर्थिक उन्नति में सहभागी बनने का अवसर प्रदान कर रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ परिवार की आजीविका को बेहतर बनाने में भी योगदान दे रही हैं।

          जिले की ग्राम पंचायत गोटाटोला निवासी श्रीमती नम्रता कुम्भकार भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गृहिणी नम्रता अपने पति के साथ मिट्टी के बर्तन एवं पारंपरिक मिट्टी के सामान बनाने के कार्य में सहयोग करती हैं। महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1,000 रुपए की सहायता राशि का उपयोग वे मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने तथा घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। पहले सीमित पूंजी के कारण उनके परिवार को मिट्टी के बर्तन निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से आवश्यक सामग्री खरीदने में मदद मिली, जिससे उनके पति के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग मिला। व्यवसाय में वृद्धि होने से परिवार की आय में भी सुधार हुआ है। अब उनका परिवार अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पहले की तुलना में अधिक आसानी से पूरा कर पा रहा है।

           श्रीमती नम्रता कुम्भकार के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार की खुशहाली और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहारा बनी है। योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग कर वे अपने पति के पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने और परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान देने में सक्षम हुई हैं। श्रीमती नम्रता कुम्भकार ने महतारी वंदन योजना के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए काफी मददगार साबित हो रही है।



Related News
thumb

शिक्षकों की क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम है एआई : टंक राम...

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।


thumb

राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के खिलाड़ियों ने जीते ...

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत...


thumb

पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए सीएम...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके बेहतर उपचार के लिए...


thumb

घरेलू हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए : राज्यपाल डेका

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा गंभीर सामाजिक समस्याएं हैं। इन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कानूनों का सख्ती से पालन, संबंधि...


thumb

बंदेपारा गांव पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांव बंदेपारा में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे


thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है