चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से निपटने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

Posted On:- 2026-10-31




जिला अस्पताल मोहला का निरीक्षण कर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, जांच सुविधाओं एवं मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

मोहला (वीएनएस)।  चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभावों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने जिला अस्पताल मोहला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों एवं अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों के उपचार तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।

            निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सलाम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ओपीडी रजिस्टरों का अवलोकन कर मरीजों की संख्या एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही अटल आरोग्य लैब का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध जांच सुविधाओं तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में भी जानकारी ली। चक्रवाती तूफान के कारण संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराना तथा आम नागरिकों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना महत्वपूर्ण है। निरीक्षण का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।

           इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम रजक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अस्पताल अधीक्षक-सह-सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।



Related News
thumb

शिक्षकों की क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम है एआई : टंक राम...

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।


thumb

राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के खिलाड़ियों ने जीते ...

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत...


thumb

पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए सीएम...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके बेहतर उपचार के लिए...


thumb

घरेलू हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए : राज्यपाल डेका

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा गंभीर सामाजिक समस्याएं हैं। इन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कानूनों का सख्ती से पालन, संबंधि...


thumb

बंदेपारा गांव पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांव बंदेपारा में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे


thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है