मोहला जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

Posted On:- 2026-11-01





रायपुर(वीएनएस)।जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित  मोहला जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कला, संस्कृति एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले के अलग-अलग विकासखंडों के प्रतिभागियों एवं शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला एवं कौशल का परिचय दिया।
          प्रतियोगिता के अंतर्गत डिजिटल इंडिया चैलेंज, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, क्रिएटिव यूथ रील सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
        कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उज्ज्वल पोरवाल, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुमीत गर्ग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि युवा उत्सव जैसे आयोजन युवाओं को अपनी कला, संस्कृति एवं रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने के साथ आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहन मिलता है।



Related News
thumb

बिना लाइसेंस बाइक चलाकर ली थी जान, कोर्ट ने बेटे को 5 साल और पिता क...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की सत्र अदालत ने सड़क हादसे में स्कूटर सवार की जान लेने के मामले में मोहित कुमार बघेल को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई ...


thumb

छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर मनाया राज्य स्थापना दिवस, राज्यगी...

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर धमतरी जिला कार्यालय परिसर में राज्य स्थापना दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया ...


thumb

महासमुंद में राज्योत्सव की रहेगी सांस्कृतिक धूम, रंग सरोवर और म्यूज...

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महासमुंद जिले में 2 नवंबर को राज्योत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा।


thumb

सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य पदों की लिखित परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित

कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंबिकापुर द्वारा सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 01 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली लिख...


thumb

मीडिया कर्मियों स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना के प्रारू...

छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है।