रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महासमुंद जिले में 2 नवंबर को राज्योत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में सांस्कृतिक रंगों, लोककला, संगीत और मनोरंजन की शानदार छटा देखने को मिलेगी। समारोह में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं भूपेंद्र साहू कृत ‘रंग सरोवर’ की विशेष प्रस्तुति और म्यूजिकल बैंड की संगीतमय प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे।
राज्योत्सव के माध्यम से जहां छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और कला का प्रदर्शन होगा, वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर भी मिलेगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों को मनोरंजन के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी होंगी मुख्य अतिथि
राज्योत्सव समारोह की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बसना विधायक श्री संपतअग्रवाल, खल्लारी विधायक श्रीमती द्वारिकाधीश यादव एवं सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद उपस्थित रहेंगी।
6 विभागों के स्टॉल में दिखेगी शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की झलक
राज्योत्सव स्थल पर 16 प्रमुख विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें कृषि, उद्यानिकी, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग और जनसंपर्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल होंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों और हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही योजनाओं का आकर्षक प्रदर्शन एवं प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके।
फूड स्टॉल का भी उठा सकेंगे आनंद
समारोह स्थल पर फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इससे राज्योत्सव में आने वाले नागरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के साथ खानपान का भी लुत्फ उठा सकेंगे।जिला प्रशासन द्वारा राज्योत्सव की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार सहित मिनी स्टेडियम पहुंचकर राज्योत्सव के इस भव्य आयोजन में सहभागी बनें और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेंवे।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की सत्र अदालत ने सड़क हादसे में स्कूटर सवार की जान लेने के मामले में मोहित कुमार बघेल को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई ...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर धमतरी जिला कार्यालय परिसर में राज्य स्थापना दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया ...
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मोहला जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक...
कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंबिकापुर द्वारा सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 01 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली लिख...
छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है।