राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, सीईसी ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे

Posted On:- 2026-11-01





नई दिल्ली(वीएनएस)।दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव को गैरकानूनी बताया। उन्होंने ईवीएम और मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाया तथा लोकतंत्र बचाने का संकल्प जताया। इसके अलावा उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की बात भी कही।
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि देश में कई सालों से वोट चोरी हो रही है। राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को भी गैरकानूनी बताया और आरोप लगाया कि ईवीएम के जरिए वोटों की चोरी की गई। उन्होंने हरियाणा, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी वोट चोरी होने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जेल भेजा जाएगा।
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की आवाज को दबने नहीं देंगे
रामलीला मैदान में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने रैली में पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी या नेता की आवाज नहीं है, बल्कि देश के युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज है। उन्होंने कहा, "लाखों लोग यहां चलकर आए, एक साथ चलकर आए। दिल से आपका धन्यवाद करता हूं। आपने देश को एक मैसेज भेजना था, नरेंद्र मोदी को, अमित शाह को, ज्ञानेश कुमार को मैसेज भेजना था, आपने मैसेज भेजा है। ये किसी एक राजनीतिक पार्टी की आवाज नहीं है। ये सिर्फ नेताओं की आवाज नहीं है। ये हिंदुस्तान के युवाओं की आवाज है, हिंदुस्तान के किसानों की आवाज है, मजदूरों की आवाज है और ये आवाज कह रही है कि हम लोकतंत्र को हिंदुस्तान में खत्म नहीं होने देंगे। हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे।"
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कई सालों से वोट चोरी हो रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी बंगाल का उदाहरण दिया है। राहुल ने आरोप लगाया कि ईवीएम और मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाकर वोटों की चोरी की गई है।
राहुल गांधी बोले- 2024 का लोकसभा चुनाव गैरकानूनी था
राहुल गांधी ने अपने भाषण में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "छोटा सा उदाहरण मैं आपको देना चाहता हूं। 2024 के चुनाव के बाद साढ़े 13 करोड़ वोटर्स वोटर लिस्ट से हटाए गए। एनडीए और हमारे बीच में 3% फर्क था। उसके बाद 15% वोटर्स वोटर लिस्ट से निकाल दिए गए। इसका मतलब 2024 का चुनाव गैरकानूनी चुनाव था, चोरी का चुनाव था और ये बात मैं नहीं कह रहा हूं, ये बात इलेक्शन कमीशन कह रहा है।"
ज्ञानेश कुमार को लेकर भी दिया बयान
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मामले में ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाएगा। रैली में राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से जवाब मांगा।



Related News
thumb

भारतीय बल्लेबाजों ने बनाया सिक्स का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में हा...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट ...


thumb

रामलीला मैदान रैली को बीजेपी ने बताया सुपर फ्लाप, संबित पात्रा ने व...

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली को बीजेपी ने सुपर फ्लॉप बताया है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने मैदान खाली रहने का दावा कर विपक्ष पर...


thumb

2027 चुनाव से पहले पंजाब में आप को झटका, एक साथ दो विधायकों ने छोड़...

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों हरमीत सिंह पठानमाजरा और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौरा...


thumb

विपक्ष जनादेश न मिलने से हताश, भाजपा नेता नितिन नवीन ने रोहतक में स...

हरियाणा के रोहतक में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान भाजपा नेता नितिन नवीन ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनावी हार से निराश...


thumb

कांग्रेस के पतन की वजह बनेगी महारैली, जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर ...

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली को प्रायोजित नाटक बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस ...