2027 चुनाव से पहले पंजाब में आप को झटका, एक साथ दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Posted On:- 2026-11-01




चंड़ीगढ़(वीएनएस)।पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों हरमीत सिंह पठानमाजरा और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दोनों विधायकों का यह कदम पार्टी द्वारा 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के ठीक एक दिन बाद सामने आया है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दोनों विधायकों के इस फैसले को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है। हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि चेतन सिंह जौरामाजरा समाना सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
हरमीत सिंह पठानमाजरा ने केजरीवाल को भेजा इस्तीफा
हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपना इस्तीफा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। उन्होंने पत्र में तत्काल प्रभाव से पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।
चेतन सिंह जौरामाजरा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पंजाब सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके चेतन सिंह जौरामाजरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा को संबोधित करते हुए भेजा है।
उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के एक दिन बाद इस्तीफा
दोनों विधायकों का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब आम आदमी पार्टी ने एक दिन पहले ही 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। हालांकि, पार्टी ने अभी तक सनौर और समाना विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इन दोनों सीटों का प्रतिनिधित्व फिलहाल हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा कर रहे थे।



Related News
thumb

भारतीय बल्लेबाजों ने बनाया सिक्स का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में हा...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट ...


thumb

रामलीला मैदान रैली को बीजेपी ने बताया सुपर फ्लाप, संबित पात्रा ने व...

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली को बीजेपी ने सुपर फ्लॉप बताया है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने मैदान खाली रहने का दावा कर विपक्ष पर...


thumb

विपक्ष जनादेश न मिलने से हताश, भाजपा नेता नितिन नवीन ने रोहतक में स...

हरियाणा के रोहतक में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान भाजपा नेता नितिन नवीन ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनावी हार से निराश...


thumb

कांग्रेस के पतन की वजह बनेगी महारैली, जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर ...

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली को प्रायोजित नाटक बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस ...


thumb

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, सीईसी ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे

दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव को गैरकानूनी बताया। उन्हों...