जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
स्व सहायता समूहों से जुड़कर जिले की महिलाएं स्वरोजगार अपना रही हैं और लखपति दीदी बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड के ग्राम खुटगांव की रहने वाली श्रीमती माधुरी निकुंज ने मसाला उद्योग के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनाई है। माधुरी वर्ष 2017 में बिहान योजना से जुड़ीं।
योजना के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक लिंकेज के तहत 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत उन्हें 1 लाख 40 हजार रुपये का सहयोग मिला।
शासकीय योजनाओं से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग करते हुए माधुरी ने मसाला उद्योग शुरू किया। आज वे अपने व्यवसाय के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
इस स्वरोजगार ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है और वे लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी हैं।
माधुरी निकुंज की यह सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी कहानी बताती है कि छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं अपने हुनर और मेहनत से स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं तथा परिवार की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।
राज्य स्थापना दिवस क़े अवसर पर 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का रंगारंग आयोजन सोमवार को पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कू...
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया गया
राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा मैदान में ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया।
राज्य स्थापना दिवस पर 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत मुख्य अतिथि के रूप ...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना पर बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में सशक्त नारी, युवा उड़ान की केंद्रीय थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन हुआ