फरसाबहार में आयोजित हुआ आस-पड़ोस युवा संवाद कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Posted On:- 2026-11-02




जशपुरनगर (वीएनएस)। मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में फरसाबहार विकासखंड के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, फरसाबहार में आस-पड़ोस युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख थीम नशामुक्ति एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका रही।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य  प्रदीप कुमार कुजूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं  नंदलाल राम चौहान,  बी. तिर्की,  अमित कुमार जायसवाल एवं  धन सिंह साय ने वक्ता के रूप में युवाओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत जशपुर ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्हें नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक  दीपक कुमार निषाद,  धन सिंह साय,  परमेश्वर सिंह,  सुजय एवं  रामकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया।



Related News
thumb

हमारी सरकार प्रदेश मे लिख रही विकास की नई गाथा : बृजमोहन अग्रवाल

राज्य स्थापना दिवस क़े अवसर पर 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का रंगारंग आयोजन सोमवार को पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कू...


thumb

PWD सचिव ने निर्माणाधीन जिला कार्यालय, सर्किट हाउस का किया निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों...


thumb

विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश : विजय बघेल

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया गया


thumb

दंतेवाड़ा राज्योत्सव में दिखी सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक

राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा मैदान में ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया।


thumb

नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ रहा बीजापुर : मंत्री ...

राज्य स्थापना दिवस पर 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत मुख्य अतिथि के रूप ...


thumb

सशक्त नारी, युवा उड़ान के संकल्प के साथ जगदलपुर में विकास का शंखनाद

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना पर बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में सशक्त नारी, युवा उड़ान की केंद्रीय थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन हुआ