प्रशासन की मदद से मिली उन्हें राहत
3-4 घंटे के प्रयास के उपरांत पूरी हुई प्रक्रिया पूरी, अब मिलेगी उन्हें पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, जिला प्रशासन की पहल और आधार ऑपरेटर के कार्य की सराहना
गरियाबंद (वीएनएस)। देवभोग विकासखण्ड के अमलीपदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ागांव निवासी दिव्यांग युवक मदन नागेश का आधार पंजीयन की प्रक्रिया 3 से 4 घंटे में सफलतापूर्वक कर लिया गया है। मदन के शारीरिक दिव्यांगता के कारण उन्हें आधार कार्ड बनवाने में काफी परेशानी हो रही थी। हाथों की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सामान्य तरीके से उंगलियों के निशान लेकर आधार पंजीयन करना संभव नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके घर पहुंचकर आधार पंजीयन कराने की व्यवस्था की।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मिथलेश देवांगन ने बताया कि मदन नागेश की शारीरिक स्थिति को देखते हुए आधार ऑपरेटर को उनके घर जाकर पंजीयन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद आधार ऑपरेटर वेदप्रकाश सिन्हा ने ग्राम मुड़ागांव पहुंचकर आधार पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की। हितग्राही की शारीरिक स्थिति के कारण इस प्रक्रिया में काफी समय लगा। लगभग 3 से 4 घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद आधार पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा सकी। आधार ऑपरेटर सिन्हा ने धैर्य और मेहनत के साथ अपना कार्य पूरा किया, जिससे उनका आधार एनरोलमेंट सफलतापूर्वक हो पाया।
मदन नागेश और उनके परिवार के लिए आधार पंजीयन होना बड़ी राहत की बात है। आधार कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। अब आधार पंजीयन पूरा होने से उन्हें पात्रता के अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में आसानी होगी। हितग्राही एवं उनके परिजनों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया गया और घर पहुंचकर आधार पंजीयन की व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद और दिव्यांग हितग्राहियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
राज्य स्थापना दिवस क़े अवसर पर 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का रंगारंग आयोजन सोमवार को पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कू...
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया गया
राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा मैदान में ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया।
राज्य स्थापना दिवस पर 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत मुख्य अतिथि के रूप ...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना पर बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में सशक्त नारी, युवा उड़ान की केंद्रीय थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन हुआ