शासकीय नवीन महाविद्यालय कोंटा में हर्षाेल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

Posted On:- 2026-11-02




एकता और भाईचारे के संकल्प के साथ सरदार पटेल को किया नमन

सुकमा (वीएनएस)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की वार्षिक कार्य-योजना गतिविधि के तहत शासकीय नवीन महाविद्यालय कोंटा, जिला सुकमा में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को “राष्ट्रीय एकता दिवस“ उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों, अकादमिक एवं कार्यालयीन स्टाफ द्वारा दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शशिकान्त धुवे ने अपने संबोधन में सरदार पटेल के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अदम्य साहस से भारत का राजनीतिक एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया, जिसके लिए उन्हें श्लौह पुरुषश् कहा जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का दिन हमें स्मरण कराता है कि विभिन्नताओं से भरे हमारे देश की वास्तविक शक्ति एकजुटता में ही निहित है।

कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन तथा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु महाविद्यालय के कई प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, विद्यार्थी और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शामिल होकर एकता के संदेश के साक्षी बने।



Related News
thumb

सरकारी सेवाओं के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे बार-बार चक्कर, सेवा सेतु कें...

शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक आसान तरीके से पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र उपयोगी साबित हो रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान ...


thumb

फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा की भिलाई सिविक सेंटर शाखा में पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा के प्रति जागर...


thumb

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग का बाल संरक्षण की दिशा में प्रयास, ...

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वा...


thumb

राज्योत्सव में विभागीय स्टॉलों से मिल रही शासन की योजनाओं और सेवाओं...

सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित एकदिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


thumb

राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल में लोगों को मिली शासकीय यो...

कोरबा शहर के घन्टाघर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा शासन ...


thumb

मधु स्वीट्स, न्यू दिल्ली स्वीट्स, रवि डेयरी, लल्ला कैफे, नेचुरल स्व...

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व प्रशासन तथा नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया।