जल जीवन मिशन ने आसान बनाया जीवन, ग्राम भठलीखुर्द के घरों में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

Posted On:- 2026-11-03




ग्रामीणों को कतारों से मिली मुक्ति, साधना मानिकपुरी की समय और श्रम की हो रही बचत

मुंगेली (वीएनएस)। जल जीवन मिशन ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ महिलाओं के दैनिक जीवन को भी आसान बना रहा है। पहले जहां घर की जरूरतों के लिए पानी लाने दूर जाना पड़ता था और सार्वजनिक जलस्रोतों पर लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब घर में ही नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से यह परेशानी दूर हो गई है। जिले के ग्राम भठलीखुर्द निवासी साधना मानिकपुरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले उन्हें पानी लाने के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। वहां कई लोगों की भीड़ लगी रहती थी और पानी भरने के लिए कतार में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। इस काम में काफी समय और मेहनत लगती थी।

        कई बार पानी लाने में ही दिन का महत्वपूर्ण समय निकल जाता था। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब उनके घर में ही नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे पानी लाने की पुरानी परेशानी से राहत मिली है। अब न तो दूर जाना पड़ता है और न ही कतार में लगकर इंतजार करना पड़ता है। समय और श्रम की बचत होने से घरेलू कार्यों को सुविधापूर्वक पूरा करने में मदद मिल रही है। साधना मानिकपुरी ने कहा कि घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने से उनके दैनिक जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।