जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा: जिले के 16 परीक्षा केंद्रों में 28 नवंबर को

Posted On:- 2026-11-03




जिले के 05 हजार 375 विद्यार्थी होंगे शामिल, प्रवेश पत्र जारी

मुंगेली (वीएनएस)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, दाबो में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिले के सभी विकासखंडों में 16 परीक्षा केंद्रों पर 28 नवंबर 2026 शनिवार को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिले के 05 हजार 375 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

        विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर एवं विद्यार्थी की जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन अथवा प्रवेश पत्र में विद्यार्थी के नाम, लिंग, वर्ग (सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति), जन्मतिथि, क्षेत्र (ग्रामीण अथवा शहरी), शैक्षणिक सत्र या पते से संबंधित किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर प्रधानपाठक अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ जल्द से जल्द कार्यालय प्राचार्य, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, दाबो में आवेदन एवं दस्तावेज जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।