दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा और आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने की पहल

Posted On:- 2026-11-03




185 बच्चों का हुआ चिन्हांकन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी

जिला स्तरीय आकलन शिविर आयोजित

मुंगेली (वीएनएस)। कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शिक्षा और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला स्तरीय आकलन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में जिले के तीनों विकासखंडों के कुल 185 बच्चों का आइडेंटिफिकेशन, असेसमेंट एवं स्क्रीनिंग कर चिन्हांकन किया गया। साथ ही बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें विशेष सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी चिन्हित किया गया।

        जिला शिक्षा अधिकारी  मोहनलाल पटेल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं का विशेषज्ञों के माध्यम से आकलन कर उन्हें उपयुक्त शैक्षणिक एवं सहायक सुविधाओं से जोड़ना रहा। शिविर में पथरिया विकासखंड से 60, लोरमी से 38 तथा मुंगेली विकासखंड से 87 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रकार कुल 185 बच्चों की पहचान एवं आवश्यकतानुसार मूल्यांकन किया गया। विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों की स्थिति और जरूरतों का परीक्षण कर उन्हें उपयुक्त सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया। दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया भी शिविर में संपन्न की गई, जिससे पात्र बच्चों को शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिल सकेगी।

         शिविर में एलिम्को कानपुर की टीम, जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों, मनोविकास केंद्र सेदरी के मनोरोग विशेषज्ञों, समाज कल्याण विभाग, समग्र शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने समन्वित रूप से सहयोग दिया। शिविर में 12 डॉक्टरों की टीम और 32 टीचिंग स्टाफ की सहभागिता रही। बच्चों के पालक एवं अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विमित्रा घृतलहरे, एपीसी  लेखराम साहू एवं  प्रदीप उपाध्याय,  तीरथ प्रसाद, बीआरसी  सूर्यकांत उपाध्याय, बीआरपी  संजीव सक्सेना एवं श्रीमती प्रिया यादव तथा स्पेशल एजुकेटर  कौशल पात्रे एवं  अरुण कुमार बघेल (मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया) सहित शिक्षकों और कार्यालयीन स्टाफ शामिल रहे।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।