रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बुधवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम क्षीरपानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम क्षीरपानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री उन्नयन कोष से 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृत राशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षीरपानी में बाउंड्रीवॉल निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इससे स्वास्थ्य केंद्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा तथा परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर एवं सुलभ उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक अधोसंरचना और सुविधाओं का विकास होने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा उन्हें उपचार के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत कवर्धा जिले के चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहा...
।कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित कबीरधाम जिले के ग्राम बरबसपुर निवासी प्रगतिशील किसान पुन्नी भट्ट ने गुरुवार को...
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के विशेष निर्देशों के तहत, राज्य सरकार ने बुनकर सहकारी समिति...
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का नारागांव स्वच्छ ऊर्जा, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक नई पहचान बना रहा है।