सर्पदंश से महिला की मृत्यु पर परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Posted On:- 2026-11-04




एमसीबी (वीएनएस)। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत एवं संबल प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शासन के प्रावधानों के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बरैल निवासी स्वर्गीय गुलबिया की सर्पदंश से हुई मृत्यु के मामले में उनके परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्वर्गीय गुलबिया की 16 अगस्त 2025 को सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद उनके पति सुखसेन, पिता समारू को प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत 4 लाख रुपये (चार लाख रुपये मात्र) की सहायता राशि मंजूर की गई है। स्वीकृत राशि भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की गई है। स्वीकृत आर्थिक सहायता से संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।