मुख्यमंत्री साय से स्थापना दिवस का शुभकामना पत्र पाकर खिला मुन्नालाल चेहरा

Posted On:- 2026-11-05





रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नगर पालिका मुंगेली के तिलक वार्ड निवासी श्री मुन्नालाल प्रजापति को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पत्र में मुख्यमंत्री ने मिट्टी से दीये और विभिन्न प्रकार की मूर्तियां तैयार करने के उनके पारंपरिक हुनर की सराहना की है। मुख्यमंत्री की पाती शुभकामना संदेश पाकर श्री प्रजापति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पारंपरिक कारीगरों के हुनर को पहचान मिलना गर्व और प्रोत्साहन की बात है। मुंगेली निवासी श्री मुन्नालाल ने बताया कि मिट्टी से सुंदर दीये, देवी-देवताओं की मूर्तियां और विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार करना उनका पारंपरिक हुनर है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिले आर्थिक सहयोग ने उनके इस पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने का नया रास्ता खोला है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उन्हें 05 प्रतिशत ब्याज दर पर एक लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ है। इस राशि से उन्हें कुम्हारी व्यवसाय के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने और अपने काम को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि योजना से मिले सहयोग ने अपने पारंपरिक हुनर को और विकसित करने तथा व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास दिया है। कुम्हारी केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि पीढि़यों से चली आ रही कला, परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का माध्यम भी है। श्री मुन्नालाल ने मुख्यमंत्री श्री साय और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार जताया।



Related News
thumb

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत कवर्धा जिले के चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहा...


thumb

राज्य अलंकरण से सम्मानित किसान पुन्नी भट्ट ने कलेक्टर से की मुलाकात...

।कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित कबीरधाम जिले के ग्राम बरबसपुर निवासी प्रगतिशील किसान पुन्नी भट्ट ने गुरुवार को...



thumb

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में प्रमुख विकास कार...

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ...


thumb

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के विशेष निर्देशों के तहत, राज्य सरकार ने बुनकर सहकारी समिति...


thumb

सौर ऊर्जा से जगमगाया नारागांव, बना प्रदेश का पहला सोलर दीदी के माध्...

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का नारागांव स्वच्छ ऊर्जा, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक नई पहचान बना रहा है।