कोरबा (वीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं आगामी वर्षों में किसानों की सुविधा के लिए कोरबा जिले में 8 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति दी गई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा भेजी गई सूची में केंद्रों के नाम और उनसे जुड़े गांवों का निर्धारण किया गया है।
नवापारा (सि.) केंद्र से नवापारा, पाल ढुरेना, कोठीखर्रा, सरपता, सिमगा, गड़रा, जामकछार और घोंसरा गांव के किसान जुड़ेंगे। परला केंद्र में कापनपारा, धुवापुर, चोटिया, परला, बनिया, भुजंगकछार, मड़ई, लमना, लाद, लालपुर और हड़मोरा गांव शामिल हैं। परसदा केंद्र से परसदा, बापापुती और शिवपुर के किसान लाभान्वित होंगे।
डोडकी केंद्र में टाड़पखना, डोडकी, नवापारा, नानबांका, बहनाईपुर, बड़ेबांका, मदनपुर, सगुना, भोंडकछार, भेलवाटिकरा और पटपरा गांव शामिल हैं। ढोलपुर केंद्र से जोरहाडबरी, खमरिया, ढोलपुर और पथरी; पुरेना केंद्र से पुरेना, खरहरी और जर्वे; चोड़ा केंद्र से चोढ़ा, अंडीकछार और रामपुर; जबकि मुढ़ाली केंद्र से मुढ़ाली और कटसीरा गांव के किसान जुड़े रहेंगे।
नए केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे आवागमन में लगने वाला समय और परिवहन खर्च कम होगा। नजदीकी केंद्र उपलब्ध होने से धान विक्रय की प्रक्रिया सुविधाजनक बनेगी और खरीदी केंद्रों पर किसानों की भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी।
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा गंभीर सामाजिक समस्याएं हैं। इन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कानूनों का सख्ती से पालन, संबंधि...
जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांव बंदेपारा में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे
कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है
छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...
छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...
जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...