लखनऊ(वीएनएस)।सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे, जहां वे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन करेंगे। जनवरी 2024 में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यह उनका वहां पहला दौरा होगा। उनके इस कार्यक्रम पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश ने अयोध्या आने में बहुत देर कर दी।
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम की खबरों पर बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के दौरे को लेकर तंज सकते हुए कहा कि बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते। जनता सब समझ चुकी है। जनता विपक्ष के इस राजनीतिक पैंतरे को बखूबी समझ रही है। सवाल यही है कि इतने दिन कैसे लग गए? ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि अगर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अयोध्या दर्शन करने आ रहे हैं, तो उनका स्वागत है, लेकिन उनको पूरी निष्ठा के साथ सनातन परंपरा को स्वीकार करना चाहिए।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे ने शनिवार को घोषणा की कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर जाएंगे। जनवरी 2024 में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री का यह वहां पहला दौरा होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। वे हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही, वे राम मंदिर में भी आशीर्वाद लेंगे। पांडे ने पत्रकारों से कहा कि हम बहुत खुश हैं। हम पूरे दिल से उनका स्वागत करेंगे।
इसे भी पढ़ें: इस दिन राम मंदिर दर्शन करने आ रहे अखिलेश यादव, पवन पांडे ने बताई तारीख
अखिलेश को 22 जनवरी 2024 को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था। उस समय अखिलेश ने कहा था कि वे बाद में अपने परिवार के साथ मंदिर जाएंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख इस साल 8 अक्टूबर को भागवत कथा में शामिल होने अयोध्या गए थे, लेकिन वे राम मंदिर नहीं गए, जिस पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नाराजगी जताई थी।
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी आगामी पुस्तक में आपातकाल लागू करने के फैसले को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदि...
दसवें दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के स्वा...
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा यह त्योहार और आने वाला समय आपके जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए। प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों ...
तमिलनाडु सरकार ने कॉलेज और पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए वेत्री लैपटॉप योजना को लागू करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। 2026-27 के बजट में घोषित इ...
शनिवार को 'X' पर एक पोस्ट में, गांधी ने दावा किया कि एक मान्यता प्राप्त लैब में जांचे गए 14 नमूनों में से 11 में 20% से ज्यादा इथेनॉल पाया गया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। जनवर...