बीजापुर (वीएनएस)। जिले में तसर रेशम पालन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिन्कापल्ली तसर केंद्र के हितग्राहियों को पालित प्रजाति के स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण योजना के अंतर्गत 3,000 स्वस्थ डिम्ब समूह वितरित किए गए। ये स्वस्थ डिम्ब समूह केंद्रीय रेशम बोर्ड की इकाई बीएसएमटीसी बस्तर से प्राप्त किए गए। वितरित डिम्ब समूहों का कुल मूल्य 48 हजार रुपये है, जिस पर हितग्राहियों को शासन की ओर से 42 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। इस प्रकार हितग्राहियों का कुल अंशदान मात्र 6 हजार रुपये रहा।
स्वस्थ डिम्ब समूहों के वितरण से तसर पालकों को गुणवत्तापूर्ण कोसा उत्पादन करने तथा अपनी अतिरिक्त आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी। योजना के माध्यम से हितग्राहियों को कम लागत में तसर कृमिपालन करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
इस पहल से क्षेत्र में तसर रेशम पालन को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुदृढ़ होने तथा स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण योजना तसर पालकों को आर्थिक सहायता प्रदान कर तसर रेशम उत्पादन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कलेक्टर विश्वदीप ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति एवं आगामी धान खरीदी...
जिले में आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आयुष विभाग की ओर ...
जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में खरीफ विप...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित जिला कोषालय के मुद्रांक भंडार एवं स्ट्रांग रूम का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण क...
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 16 यात्रियों का जत्था अमृतसर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। स्वास्थ्य एव...