एमसीबी (वीएनएस)। तहसील खड़गवां में पदस्थ पटवारी चन्द्र विजय साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) खड़गवां-चिरमिरी से जारी हुआ है। चन्द्र विजय साहू पटवारी हल्का नंबर 11, 07, तहसील खड़गवां में पदस्थ थे। आदेश के अनुसार उनके पदस्थापना अवधि के दौरान विभिन्न प्रशासनिक, विभागीय तथा राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में लापरवाही और अनियमितताएं पाई गईं।
इस संबंध में उन्हें कार्यालय के पत्र क्रमांक 548, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के माध्यम से कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जवाब प्रस्तुत करने के लिए उन्हें 03 दिवस का समय दिया गया था। आदेश में उल्लेख है कि निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद भी आज दिनांक तक उनके द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र के संबंध में कोई समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसे शासकीय सेवा नियमावली के प्रतिकूल आचरण माना गया है। इसी आधार पर चन्द्र विजय साहू को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच कार्यवाही संस्थित की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील खड़गवां (कानूनगो शाखा) निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है
छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...
छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...
जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।