छिंदकालो चैक से कोटया होते हुए शिवपुर तक 4.687 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य प्रगतिरत

Posted On:- 2026-11-11




8 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक की लागत से हो रहा निर्माण, नाली एवं पुल-पुलियों का कार्य पूर्ण

अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकासखंड अंबिकापुर के छिंदकालो चैक से कोटया होते हुए शिवपुर तक 4.687 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। लोक निर्माण विभाग, संभाग अम्बिकापुर द्वारा इस मार्ग के निर्माण के लिए 816.32 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है।

निर्माण कार्य के प्रारंभिक चरण में सड़क के किनारे नाली निर्माण तथा पुल-पुलियों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में मार्ग पर मिट्टी भराई एवं अन्य संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। आगामी चरणों में स्वीकृत प्राक्कलन एवं निर्धारित तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप सड़क निर्माण के शेष कार्य पूर्ण किए जाएंगे।

इस मार्ग के निर्माण से छिंदकालो, कोटया, शिवपुर एवं आसपास के ग्रामों के निवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होने के साथ ही मार्ग पर यात्रा अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगी। इससे क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति पर नियमित निगरानी रखी जा रही है, ताकि निर्धारित तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप कार्य संपादित किया जा सके।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।