छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने शंकर घाट और घुनघुट्टा पहुंचे कलेक्टर-एसपी’

Posted On:- 2026-11-11




अम्बिकापुर (वीएनएस)। छठ महापर्व के मद्देनजर आमजनों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल  ने अम्बिकापुर के शंकर घाट एवं घुनघुट्टा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ दोनों छठ घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का अवलोकन किया। शंकर घाट में कलेक्टर अजीत वसंत ने छठ पूजा समिति के सदस्यों से चर्चा कर पर्व के आयोजन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पूजा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, नगर सैनिकों की ड्यूटी लगाने, मुख्य मार्गों पर आवश्यक बैरिकेडिंग करने तथा श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था, आवागमन के लिए रूट निर्धारण, सुचारु यातायात और स्वास्थ्य टीम की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

इसके पश्चात कलेक्टर एवं एसपी ने घुनघुट्टा घाट का भी निरीक्षण किया। यहां छठ पूजा समिति के सदस्यों से तैयारियों की जानकारी ली गई तथा आवश्यक प्रशासनिक सहयोग को लेकर चर्चा की गई। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और निगरानी के लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों घाटों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन एवं व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।