तुलबुल मार्ग पर बनेगा 100 मीटर लंबा बृहद पुल, 5.91 करोड़ रुपये की स्वीकृति

Posted On:- 2026-11-12




कोरबा (वीएनएस)। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पसान-चंद्रोटी रोड से तुलबुल मार्ग पर बृहद पुल निर्माण के लिए राज्य शासन ने 591.49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। पुल की लंबाई 100 मीटर होगी।

पुल बनने से तुलबुल, धनुहारपारा, अहीरपारा, बघिनडांड, पंडरीपानी और करी सहित आसपास के गांवों के लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कृषि से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंच आसान बनेगी।

पसान में प्राथमिक शाला, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं, जहां आसपास के गांवों के विद्यार्थी भी पढ़ने पहुंचते हैं। यहां कृषि उपज मंडी, तहसील कार्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। पुल निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को इन सुविधाओं तक आने-जाने में प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। राज्य शासन की यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास और ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



Related News
thumb

घरेलू हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए : राज्यपाल डेका

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा गंभीर सामाजिक समस्याएं हैं। इन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कानूनों का सख्ती से पालन, संबंधि...


thumb

बंदेपारा गांव पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांव बंदेपारा में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे


thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...