राइस मिलर्स को समय-सीमा में चावल जमा करने के निर्देश, अपर कलेक्टर ने राइस मिलर्स की ली बैठक

Posted On:- 2026-11-12




कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक हुई। बैठक में चावल जमा, कस्टम मिलिंग एवं आगामी धान खरीदी के मद्देनजर कस्टम मिलिंग व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर एवं डीएमओ ऋतुराज देवांगन, विभागीय अधिकारी सहित जिले के राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर पटेल ने सभी राइस मिलर्स को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चावल जमा कार्य सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवंबर माह के अंत तक सभी मिलर्स अनिवार्य रूप से चावल जमा करना सुनिश्चित करें।

बैठक में बताया गया कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। खरीदी अवधि के दौरान धान का परिवहन नहीं किया जाएगा। खरीदी अवधि समाप्त होने के बाद ही उपार्जन केंद्रों से धान का परिवहन किया जाएगा। उन्होंने सभी राइस मिलर्स को अपने मिलों में धान के स्टॉक का पंजी अनिवार्य रूप से संधारित करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मिलर्स से शासन के नियमों का पालन करते हुए धान खरीदी व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार व्यापार करने वाले सभी लोगों को जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत पालन करते हुए सभी मिलर्स अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि चावल जमा एवं मिलिंग कार्य व्यवस्थित और समय पर संपन्न हो सके। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Related News
thumb

घरेलू हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए : राज्यपाल डेका

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा गंभीर सामाजिक समस्याएं हैं। इन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कानूनों का सख्ती से पालन, संबंधि...


thumb

बंदेपारा गांव पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांव बंदेपारा में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे


thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...