भूमि पंजीयन सम्बंधी प्रकरण में उप पंजीयक रॉबर्ट तिर्की को नोटिस जारी, दो दिन में मांगा गया जवाब

Posted On:- 2026-11-12




अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा दस्तावेज पंजीयन क्रमांक सीजी-2026-27-182-1-2612, दिनांक 14 अगस्त 2026 के दस्तावेज के संबंध में तत्कालीन उप पंजीयक रॉबर्ट तिर्की को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि  उक्त भूमि पुर्नवास विभाग द्वारा विक्रेता को शासकीय पट्टे के रूप में आवंटित थी। भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 165 (7-ख) के अनुसार किसी भी व्यक्ति को भू-राजस्व संहिता की धारा 158 (4) के अंतर्गत प्राप्त भूमि के विक्रय हेतु कलेक्टर की अनुमति की आवश्यकता होती है। उप पंजीयक द्वारा पंजीकृत दस्तावेज में संलग्न न्यायालय कलेक्टर सरगुजा के रा.प्र. क्र. 184/अ-21/2022-23 में पारित आदेश दिनांक 05 अक्टूबर 2023 में दी गई अनुमति, उल्लेखित क्रेता-विक्रेता से भिन्न है।

बताया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय छ.ग०. बिलासपुर के प्र. WPC No 2557/2026 दिनांक 15 मई 2026 में पारित आदेश के पैरा-9 के अनुसार उप पंजीयक को पंजीकरण से पूर्व विक्रेता की स्थिति और भूमि स्वामी के रूप में उसकी स्थिति स्थापित करने वाले संबंधित प्रमाण पत्र के सत्यापन के अधीन पंजीयन की कार्यवाही करने के निर्देश हैं।

पंजीकृत उक्त विक्रय विलेख में विक्रेता-राकेश विश्वास आ. विमल विश्वास निवासी सकालो तहसील अम्बिकापुर  एवं क्रेता अनिल कुमार श्रीवास्तव आ. हृदय नारायण श्रीवास्तव निवासी रिंग रोड केदारपुर अम्बिकापुर के मध्य खसरा नम्बर 234/2 बिक्री रकबा 0.1200 हेक्टेयर यानि 30 डिसमिल भूमि का क्रय-विक्रय हुआ है। जिसमें विक्रेता-क्रेता द्वारा कलेक्टर  सरगुजा से कोई अनुमति प्राप्त नहीं किया गया है और न ही उनके द्वारा भूमि स्वामी अधिकार प्रमाण पत्र संलग्न किया गया है।

भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 165 (7-ख) के परंतुक धारा 158 की उपधारा (4) के अंतर्गत भूमि स्वामी अधिकार प्रमाण पत्र या उपधारा (5) के अंतर्गत फ्री होल्ड अधिकार धारण करने वाले भूमिस्वामी या उसके विधिक वारिस को, उस भूमि के अंतरण हेतु इस उप-धारा में उल्लेखित अनुज्ञा की आवश्यकता नहीं होगी। उप पंजीयक द्वारा उक्त नियमों के विपरीत जाकर दस्तावेज का पंजीयन किया गया है जो कि माननीय उच्च न्यायालय छ.ग. बिलासपुर के उक्त निर्देश के विपरीत है।अतः उप पंजीयक रॉबर्ट तिर्की से इस संबंध में दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है, निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।