बिलासपुर (वीएनएस)। जिले की उचित मूल्य दुकानों में नवंबर माह के राशन का वितरण सुचारू रूप से जारी है। 12 नवंबर की स्थिति में जिले के 16 प्रतिशत राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरित किया जा चुका है। शेष कार्डधारियों को भी राशन उपलब्ध कराने के लिए उचित मूल्य दुकानों को निर्देशित किया गया है। खाद्य नियंत्रक ने बताया कि नवंबर माह के लिए खाद्यान्न आवंटन, उठाव एवं वितरण संबंधी सभी पूर्व तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई थीं। प्रदेशभर की उचित मूल्य दुकानों का सर्वर 1 से 4 नवंबर तक बंद रहने के कारण वितरण कार्य में अस्थायी बाधा आई थी। सर्वर पुनः प्रारंभ होने के बाद जिले में राशन वितरण नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। खाद्य नियंत्रक ने बताया कि वितरण कार्य निरंतर प्रगति पर है। उचित मूल्य दुकानों को शेष राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है
छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...
छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...
जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।