सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच

Posted On:- 2026-11-13




चंद दिनों में बने बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, रामभाऊ कौशिक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बिलासपुर (वीएनएस)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक तेजी से पहुंच रहा है। शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और सुलभ बनाने की दिशा में शुरू की गई सेवा सेतु सुविधा लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इस व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए अनावश्यक भागदौड़ और लंबी प्रतीक्षा से राहत मिल रही है। सेवा सेतु पोर्टल ने शासकीय प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाते हुए आम लोगों का काम आसान किया है।

 इसी कड़ी में तखतपुर विकासखंड के ग्राम बीजा निवासी  रामभाऊ कौशिक को भी सेवा सेतु सुविधा का लाभ मिला। उन्होंने अपने बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु केंद्र बिलासपुर में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन की प्रक्रिया सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आगे बढ़ाई गई और महज चंद दिनों में ही उनके बच्चों के आवश्यक प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो गए। कम समय में प्रमाण पत्र मिलने से  कौशिक को काफी राहत मिली और उनका शासकीय सेवाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।  कौशिक के बच्चों के लिए जाति एवं निवास प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों को शिक्षा, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के दौरान पड़ती है। ऐसे में समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होना परिवार के लिए काफी सुविधाजनक रहा। पहले जहां इस तरह के कार्यों के लिए लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने में मदद मिल रही है।

  रामभाऊ कौशिक ने सेवा सेतु के माध्यम से कम समय में अपने बच्चों के प्रमाण पत्र बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शासन की इस तरह की सुविधाओं से आम नागरिकों को काफी सहूलियत मिल रही है। आवश्यक शासकीय दस्तावेजों के लिए अब लोगों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता। उन्होंने इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सेवा सेतु पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से नागरिकों को आवश्यक सेवाएं कम समय में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।