धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती, सात ठिकानों से 200 क्विंटल धान जब्त

Posted On:- 2026-11-13




राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

उपार्जन केंद्रों में अनधिकृत धान खपाने के प्रयासों पर निगरानी

बिलासपुर  (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी से पहले बिलासपुर जिला प्रशासन ने धान के अवैध संग्रहण और कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर  संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की टीमों ने जिले में 7 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर कुल 200.40 क्विंटल धान जब्त किया है। यह कार्रवाई उपार्जन केंद्रों में अनधिकृत रूप से धान खपाने के प्रयासों को रोकने के लिए की गई है।

संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार के नेतृत्व में जांच दलों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान संग्रहण स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण किया।चकरभाठा में शुभम हरियाणी के नानक ट्रेडर्स से 28 क्विंटल और  कृष्णा धान भंडार से 24 क्विंटल धान जब्त किया गया। कोटा के वार्ड क्रमांक एक स्थित जय भगवान अग्रवाल की श्रीराम राइस मिल से 50.40 क्विंटल तथा ग्राम गतौरा के अमर किराना स्टोर्स से 28 क्विंटल धान की जब्ती की गई।

इसी प्रकार बेलगहना में नवीन अग्रवाल के विशेष ट्रेडर्स से 24 क्विंटल, ग्राम किरारी के राम गोपाल किराना स्टोर्स से 26 क्विंटल तथा मझवानी, दारसागर स्थित जागेश्वर प्रसाद जायसवाल के पप्पू किराना स्टोर से 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। सभी प्रकरणों में मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान का अवैध कारोबार एवं अनधिकृत संग्रहण करने वाले व्यक्तियों, व्यापारियों और संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।