बिलासपुर (वीएनएस)।जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। हड़ताल पर चल रहे 229 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस’ किया गया है। सभी 229 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा 8 पटवारियों को निलंबित किया गया है तथा एक पटवारी के विरुद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई की गई है। ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ के आधार पर 102 पटवारियों का वेतन रोका गया है।
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के पटवारी प्रांतीय आह्वान पर 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिले में पटवारियों के कुल 248 पद स्वीकृत हैं और सभी पद भरे हुए हैं। इनमें कोई प्रशिक्षु पटवारी नहीं है। 12 नवंबर की स्थिति में 229 पटवारी हड़ताल पर हैं, जबकि 4 पटवारी कार्यरत हैं।
कलेक्टर संजय अग्रवाल की ओर से जिले में की गई कार्रवाई का विवरण आयुक्त भू-अभिलेख, छत्तीसगढ़ को भेजा गया है। इसमें हड़ताल की अद्यतन स्थिति, कारण बताओ नोटिस, निलंबन, विभागीय जांच, ब्रेक इन सर्विस तथा वेतन रोकने संबंधी जानकारी दी गई है।पटवारियों की लंबी हड़ताल के बीच राजस्व सेवाओं की निरंतरता किसानों और आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से धान खरीदी शुरू होने के मद्देनजर भूमि अभिलेख संबंधी कार्यों का समय पर निराकरण आवश्यक है, ताकि किसानों को अपने जरूरी कामों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है
छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...
छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...
जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।