12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां, 4 जनवरी 2027 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Posted On:- 2026-11-13




1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम

गरियाबंद (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इसके तहत 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम विलोपित कराने के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन, स्थानांतरण अथवा नया ईपिक कार्ड प्राप्त करने के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। मतदाता अपना आवेदन ईसीआईनेट मोबाइल एप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास भी ऑफलाइन आवेदन जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। मतदाता पंजीकरण एवं निर्वाचन संबंधी अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।