धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए पेयजल, छाया और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था करें : कलेक्टर

Posted On:- 2026-11-13




राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें, कार्यों में रूचि नहीं लेने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि 13 नवम्बर को जिले के प्रभारी मंत्री  दयालदास बघेल द्वारा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली जाएगी। वहीं 15 नवम्बर से जिले में धान खरीदी प्रारंभ होगी। इसे देखते हुए कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने तथा अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  शर्मा ने धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी केन्द्रों में पेयजल, स्वच्छता एवं छाया की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अपने-अपने केन्द्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं का जायजा लें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक बारदाने में 40 किलोग्राम से अधिक धान नहीं लिया जाए। धान संग्रहण केन्द्रों में भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा और समस्याओं के निराकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।

बैठक में राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें और निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने एसडीएम को कार्यालयीन कार्यों के साथ-साथ नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण करने तथा जमीनी स्तर पर कार्यों की स्थिति का जायजा लेने को कहा। जिन ठेकेदारों द्वारा स्वीकृत कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है अथवा निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है, ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करें।

कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग को पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों में लापरवाही न बरतें तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ  प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, पंकज डाहिरे सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।