कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की

Posted On:- 2026-11-13




निर्वाचन प्रक्रिया में सभी राजनीतिक दलों एवं व्यक्तियों के लिए समानता और निष्पक्षता सर्वोपरि : कलेक्टर

गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर  शर्मा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्येक व्यक्ति के लिए समानता सर्वाेपरि है। निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुरूप किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रत्येक चरण की जानकारी राजनीतिक दलों एवं आम नागरिकों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र मतदाताओं को अपने नाम की जांच करने और आवश्यक सुधार कराने में सुविधा हो। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आवश्यक है। इसके लिए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र प्रविष्टियों की नियमानुसार जांच करने तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए प्राप्त आवेदनों एवं दावा-आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने तथा पात्र नागरिकों को पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी देने में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची से संबंधित जानकारी आम नागरिकों के लिए सहज रूप से उपलब्ध रहे और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। बैठक में निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे सहित जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।