खाद्य कारोबारियों के लिए खाद्य पंजीयन शिविर 13 एवं 16 नवम्बर को

Posted On:- 2026-11-13




बलौदाबाजार (वीएनएस)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के खाद्य कारोबारियों के लिए खाद्य पंजीयन, अनुज्ञप्ति  एवं जन जागरुकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में कारोबारियों को ऑनलाइन आवेदन एवं अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।शिविर का आयोजन 13 नवम्बर को साहू समाज धर्मशाला वार्ड क्रमांक 4 नगर पंचायत लवन एवं 16 नवम्बर को साहू समाज धर्मशाला कबीर दास वार्ड क्रमांक 6 नगर पंचायत कसडोल में सुबह 11 बजे से आयोजित की जायेगी।

अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं के लिए खाद्य पंजीयन अनुजप्ति लेना अनिवार्य है। वार्षिक टर्नओवर के अनुसार कारोबारकर्ता को खाद्य पंजीयन अथवा खाद्य अनुजप्ति प्राप्त करनी होती है।

खाद्य पंजीयन -  जिन खाद्य कारोबारियों का वार्षिक टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये तक है। शुल्क ₹100 प्रति वर्ष है तथा अधिकतम 5 वर्ष तक के लिए आवेदन किया जा सकता है।

खाद्य अनुज्ञप्ति - जिन खाद्य कारोबारियों का वार्षिक टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये से अधिक है। शुल्क चिल्हर एवं थोक विक्रेता हेतु ₹2000 प्रति वर्ष तथा खाद्य उत्पादक हेतु ₹5000 तक प्रति वर्ष है।

आवश्यक दस्तावेज -खाद्य कारोबारी का पासपोर्ट साइज फोटो (1 नग), फोटो पहचान पत्र की सत्यापित छायाप्रति (जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, परिचय पत्र), पैन कार्ड की सत्यापित छायाप्रति एवं खाद्य प्रतिष्ठान के पते संबंधी दस्तावेज, जैसे बिजली बिल या किरायानामा (यदि प्रतिष्ठान किराये से है) अनिवार्य है।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।