आवासीय एवं व्यवसायिक नजूल पट्टों के नवीनीकरण हेतु पट्टाधारियों से आवेदन प्रस्तुत करने की अपील

Posted On:- 2026-11-13




कांकेर में 22 नजूल पट्टों का 30 वर्षों के लिए किया गया नवीनीकरण

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। शासन के निर्देशानुसार जिले में नजूल पट्टों, जिनकी अवधि 31 मार्च 2024 को समाप्त हो चुकी है, उनका नवीनीकरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा आज कांकेर नगर के 22 आवासीय एवं व्यवसायिक स्थायी नजूल पट्टों का आगामी 30 वर्षों 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2054 तक की अवधि के लिए नवीनीकरण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 30 वर्षों की अवधि के लिए आवासीय एवं व्यवसायिक प्रयोजन के नजूल पट्टों का नवीनीकरण किया जाना है। इसी के तहत वर्ष 2024 में समाप्त हुए स्थायी पट्टों का नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने ऐसे सभी नजूल पट्टाधारियों से अपील की है, वे नजूल पट्टों के नवीनीकरण के लिए अपना विधिवत आवेदन नजूल न्यायालय कांकेर में प्रस्तुत करें, ताकि नियमानुसार समय-सीमा में उनके नजूल पट्टों का नवीनीकरण किया जा सके।



Related News
thumb

धमतरी जिले में 15 नवंबर से 108 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीदी, 8 न...

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित टोकन की तिथि एवं समय के अनुसार ही धान उपार्जन केंद्रों में पहुंचे। धान को निर्धारित गुणव...



thumb

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास ...

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता साहू 13 नवंबर 2026 को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगी। अपने प्रवास के...


thumb

फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ

योजनांतर्गत सहायता राशि का भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। धान विक्रय के लिए टोक...


thumb

कांकेर जिले के 154 पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई

जिला प्रशासन कांकेर द्वारा जिले में हड़तालरत 154 पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए भू-अभिलेख अध...