नगर पंचायत बड़ीकरेली के 15 वार्डों का आरक्षण निर्धारित

Posted On:- 2026-11-13




लॉटरी पद्धति से संपन्न हुई आरक्षण की प्रक्रिया

धमतरी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 29-क के प्रावधानों तथा छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत बड़ीकरेली के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न हुई।

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित इस प्रक्रिया में जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से लॉटरी पद्धति के माध्यम से वार्डों का आरक्षण किया गया।

आरक्षण प्रक्रिया के उपरांत नगर पंचायत बड़ीकरेली के कुल 15 वार्डों की स्थिति निम्नानुसार निर्धारित की गई है-

1. रानी दुर्गावती वार्ड - अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)

2. रानी लक्ष्मीबाई वार्ड - अनारक्षित

3. पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड - अनारक्षित

4. शहीद भगत सिंह वार्ड - अनारक्षित

5. चंद्रशेखर वार्ड - अनारक्षित (महिला)

6. सुभाष चंद्र बोस वार्ड - अनारक्षित

7. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड - अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

8. पंडित नारायण राव मेघावाले वार्ड - अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)

9. महात्मा गांधी वार्ड - अनारक्षित (महिला)

10. अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड - अनारक्षित (महिला)

11. शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड - अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

12. पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड - अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)

13. स्वामी विवेकानंद वार्ड - अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)

14. गुरु घासीदास वार्ड - अनुसूचित जाति (मुक्त)

15. डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड - अनारक्षित

आरक्षण की यह कार्यवाही शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराई गई। इससे नगर पंचायत बड़ीकरेली के आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति निर्धारित हो गई है।



Related News
thumb

धमतरी जिले में 15 नवंबर से 108 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीदी, 8 न...

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित टोकन की तिथि एवं समय के अनुसार ही धान उपार्जन केंद्रों में पहुंचे। धान को निर्धारित गुणव...


thumb

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास ...

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता साहू 13 नवंबर 2026 को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगी। अपने प्रवास के...


thumb

फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ

योजनांतर्गत सहायता राशि का भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। धान विक्रय के लिए टोक...


thumb

कांकेर जिले के 154 पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई

जिला प्रशासन कांकेर द्वारा जिले में हड़तालरत 154 पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए भू-अभिलेख अध...


thumb

आवासीय एवं व्यवसायिक नजूल पट्टों के नवीनीकरण हेतु पट्टाधारियों से आ...

उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 30 वर्षों की अवधि के लिए आवासीय एवं व्यवसायिक प्रयोजन ...