क्या अल्कलाइन वाटर पीने से पेट साफ होता है?

Posted On:- 2026-11-14




जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

आजकल खानपान की गलत आदतें और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं होना आम हो गई हैं। कई लोग कब्ज,गैस,एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। वहीं कुछ लोग से अल्कलाइन वाटर भी पीते हैं। इन दिनों अल्कलाइन वाटर का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। लेकिन एक सवाल जो लाखों लोगों के मन में रहता है वो है क्या अल्कलाइन वाटर पीने से पेट पूरी तरह साफ रहता है और पाचन तंत्र दुरुस्त होता है? डॉ. रिंकेश कुमार बंसल, निदेशक, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, FMRI गुड़गांव बता रहे हैं। चलिए जानते हैं। 

क्या कहते हैं डॉक्टर

एक आम धारणा है कि अल्कलाइन पानी पीने से पेट साफ होता है और मल त्याग बेहतर होता है। हालांकि, इस दावे का समर्थन करने के लिए सीमित वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध हैं। अल्कलाइन पानी का pH सामान्य पीने के पानी की तुलना में अधिक होता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि इसमें पाचन को बेहतर बनाने या शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के विशेष गुण होते हैं। हमारा पाचन तंत्र स्वाभाविक रूप से भोजन को पचाने और शरीर से विषाक पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार होता है। भोजन के पाचन में मदद करने के लिए पेट में प्राकृतिक रूप से अत्यधिक अम्लीय वातावरण बना रहता है। अल्कलाइन पानी पीने से इस प्रक्रिया में कोई खास बदलाव नहीं आता, क्योंकि पेट में मौजूद एसिड पानी की अधिकांश क्षारीयता को निष्क्रिय कर देता है।

अगर किसी व्यक्ति को कब्ज या अनियमित मल त्याग की समस्या है, तो अल्कलाइन पानी से सामान्य पानी की तुलना में कोई ज्यादा लाभ मिलने की संभावना नहीं है। ऐसी स्थिति में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, फाइबर से भरपूर फूड्स लेना, फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना और खाने तथा शौच की नियमित आदतें बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है। यह समझना भी जरूरी है कि लंबे समय तक कब्ज, पेट फूलने या मल त्याग की आदतों में बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासतौर पर अगर इसके साथ पेट में दर्द, मल में खून आना, बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होना या एनीमिया जैसी समस्याएं हों, तो डॉक्टर से संपर्क लेना चाहिए। 



Related News
thumb

हरी मटर के इन अद्भुद फायदों को जानकर रोज खाएंगे, आपकी सोच से कहीं ज...

सर्दियों के साथ ही ताजा हरी मटर का सीजन शुरू हो जाता है। मटर से एक से एक खास डिश तैयार की जा सकती है। मटर आलू की तरह है आप इसे किसी भी सब्जी में डा...


thumb

सर्दियों में सिर्फ भाप लेकर कई समस्याओं से पा सकते हैं छुटकारा, जान...

भाप लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। भाप की गर्मी शरीर के फेफड़े को अंदर से साफ करने का काम करती है। यह फेफड़ों और सांस के रास्तों क...


thumb

ढेरों फायदे हैं गुड़ की चाय के

गुड़ में कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। गुड़ की चाय नियम...



thumb

पोषक तत्वों से भरपूर है मखाना...

छोटे छोटे गोल आकार के मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स कैल्शियम फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्षमता को बेहतर बन...