पटवारी मिलन दास कोसले निलंबित

Posted On:- 2026-11-14




बलौदाबाजार (वीएनएस)। शासकीय कार्य मे लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सिमगा अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 21 के पटवारी मिलनदास कोसले के विरूद्ध ग्रामीणों द्वारा शासकीय कार्य न किये जाने एवं ग्राम मोहभट्ठा के किसानों द्वारा त्रुटिपूर्ण डीसीएस एवं गिरदावरी कार्य के संबंध में  शिकायत की गई। प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर  कलेक्टर कुलदीप शर्मा के द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 अनुसार तत्काल प्रभाव से  पटवारी मिलनदास कोसले को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सिमगा नियत किया गया है।निलंबन अवधि में  नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।



Related News
thumb

बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के लिए शासन ने दी 2041.61 लाख रुपये की प्...

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...


thumb

पेंड्री से बेलकामार तक 10 किमी सड़क मार्ग को 724.74 लाख रुपए की स्वी...

क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...


thumb

योग, जुम्बा और साइकिल रैली से गूंजा मनेन्द्रगढ़, ‘फिट इंडिया-संडे ऑन...

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...


thumb

सरगुजा में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन अकादमियां होंगी स्थापित : विष...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...


thumb

मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया


thumb

मुख्यमंत्री ने सरगंवा में सुनी ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी

मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...