लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

Posted On:- 2026-11-14




धमतरी (वीएनएस)। विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला स्तर पर लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यह सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dhamtari.nic.in⁠ ⁠ एवं  www.dhamtari.gov.in पर देख सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 28 सितंबर 2026 को उक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर 22 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया गया, जिसके बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर सार्वजनिक की गई है।

जारी सूची के संबंध में किसी अभ्यर्थी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे 13 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रमाणिक दस्तावेजों सहित स्वयं उपस्थित होकर अथवा साधारण डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से वीबीजीराम जी शाखा, जिला धमतरी में प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध सूची का सावधानीपूर्वक अवलोकन कर अपनी पात्रता एवं आवेदन की स्थिति की जांच कर लें।

इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जयंत नाहटा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित मापदंडों के अनुरूप परीक्षण कर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। अभ्यर्थियों को सूची के संबंध में यदि कोई आपत्ति हो, तो वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रमाणिक दस्तावेजों के साथ अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें।



Related News
thumb

युवा देश की रीढ़, अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से राष्ट्र निर्माण में निभाए...

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध...


thumb

महिलाओं और बच्चों के कानूनी अधिकारों व सुरक्षा पर छह जिलों के अधिका...

इसी क्रम में एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा (तिवारी) ने महिला सुरक्षा के मामलों में पुलिस की भूमिका और सखी वन स्टॉप सेंटर के साथ पुलिस विभाग क...


thumb

धान खरीदी केन्द्रों पर पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए नि...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। ध...


thumb

एकलव्य विद्यालय पथर्रीडीह के विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्...


thumb

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे - मंत्री दयालदास बघेल

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारि...