जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिले के सारागांव तहसील अंतर्गत ग्राम कड़ारी निवासी छेदीलाल साहू के लिए शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु केंद्र की सुविधा काफी लाभदायक साबित हुई है। उन्होंने अपनी पुत्रियों लीना साहू एवं केशिका साहू के आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सारागांव तहसील स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया था। आवेदन के कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें अपनी पुत्रियों के प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए।
छेदीलाल साहू बताते हैं कि पहले शासकीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिससे काफी समय और श्रम खर्च होता था। लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है। निर्धारित समय में प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में संचालित इस डिजिटल पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को लाभ मिल रहा है। अब विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करना पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है। इस सुविधा से लाभान्वित छेदीलाल साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...
क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...
मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...