रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत ज्ञान पंचमी का पर्व शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा-5 की पावन निश्रा में पांचों ज्ञान की आराधना, पूजन और चैत्य वंदन किया गया। इस दौरान ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में बड़ी संख्या में श्रावक- श्राविकाओं ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर धर्मलाभ लिया।
धर्मसभा में मुनिश्री ने मति ज्ञान, श्रुत ज्ञान, अवधि ज्ञान, मन:पर्यव ज्ञान और कैवल्य ज्ञान की महत्ता का विस्तार से वर्णन किया। मुनिश्री ने कहा कि ज्ञान जीवन को सही दिशा देने के साथ आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रत्येक श्रावक-श्राविका का कर्तव्य है कि वह ज्ञान और ज्ञान के साधनों का सम्मान करें। ज्ञान की कभी भी विराधना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे अशुभ कर्मों का बंध होता है और आत्मा की आध्यात्मिक उन्नति में बाधा आती है।
मुनिश्री ने ज्ञान की विराधना के दुष्परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को केवल ज्ञान प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे अपने आचरण और व्यवहार में भी उतारना चाहिए। ज्ञान का सदुपयोग ही आत्मा को सही दिशा में आगे बढ़ाता है। उन्होंने श्रावक-श्राविकाओं को ज्ञान के प्रति श्रद्धा रखने और उसके महत्व को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
चातुर्मास समिति के महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि ज्ञान पंचमी पर पांचों ज्ञान की आराधना, पूजन और चैत्य वंदन में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
ज्ञाना पंचमी के पावन अवसर पर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में परमात्मा के समक्ष पांचों ज्ञान के सम्बंध आकर्षक रंगोली बनाई गई। सुंदर रंगोली का सभी ने दर्शन किया। श्रावक एवं श्राविकाओं ने ज्ञान की सामग्री कॉपी, पेन आदि एवं पांच धान गेहूं, चावल, चना दाल, मूंग, काली उड़द चढ़ाई।
महासचिव बरड़िया ने बताया कि मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा-5 रविवार सुबह विवेकानंद नगर से सदर बाजार स्थित आदिनाथ भगवान जैन मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। रविवार से मुनि भगवंत रायपुर स्थित जिनालियों में दर्शन,वंदन करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं
राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय अस्मिता के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है
लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी अतिथियों को दीपावली की हार्दिक ...
राज्यपाल रमेन डेका शनिवार को रायगढ़ के शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शौर्य दिवस समारोह म...
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल पटरियों के रखरखाव और संरक्षित रेल परिचालन को मजबूत करने के लिए 92 आधुनिक ट्रैक मशीनों की मदद ली जा रही है।