मुंबई (वीएनएस)। मुंबई और आसपास के महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में रहने वाले लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने रविवार से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में सीएनजी का खुदरा मूल्य 91.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। नई दरें शनिवार आधी रात से लागू कर दी गई हैं।
एमजीएल की ओर से इस साल सीएनजी की कीमतों में की गई यह आठवीं बढ़ोतरी है। कंपनी ने इससे पहले 1 नवंबर को भी सीएनजी के दाम में एक रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया था। इस तरह पिछले 15 दिनों में ही गैस की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, पिछले 75 दिनों के दौरान सीएनजी कुल 5.50 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 से लेकर अब तक मुंबई में सीएनजी की कीमतों में कुल 11 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हो चुकी है। इस अवधि में गैस के दाम करीब 14 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे पश्चिम एशिया में जारी संकट को भी एक प्रमुख वजह बताया जा रहा है। इस संकट के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं, घरेलू स्तर पर प्राकृतिक गैस की कम उपलब्धता और आयातित गैस की ऊंची कीमतों के चलते कंपनियों की खरीद लागत में इजाफा हुआ है। इसी वजह से गैस की कीमतों पर दबाव बढ़ा है।
वहीं, सीएनजी के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर ऑटो रिक्शा, टैक्सी और अन्य सीएनजी से चलने वाले वाहनों के मालिकों पर पड़ने की आशंका है। ईंधन महंगा होने से उनके रोजाना के परिचालन खर्च में वृद्धि होगी।
साल 2026 की शुरुआत में मुंबई में सीएनजी 80.50 रुपए प्रति किलो के भाव पर मिल रही थी। इसके बाद से अब तक कुल 8 बार दाम बढ़ाए जा चुके हैं। सितंबर की शुरुआत से अब तक ही कीमतों में 5.50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) दिसंबर की बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत यानी 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकती है
देश में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर 2026 में बढ़कर 6.09 प्रतिशत (प्रोविजनल) पर पहुंच गई है। सितंबर में यह 5.54 प्रतिशत (फाइनल) दर्ज की गई थी
जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच हिमाचल प्रदेश के गांव अपने स्तर पर अनुकूलन के प्रयास कर रहे हैं।
भारत को 2030 तक बिजली, उद्योग और परिवहन क्षेत्रों में कम कार्बन उत्सर्जन वाली तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए करीब 500 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी।
अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI ने अपने सबसे उन्नत AI मॉडल्स की ट्रेनिंग के दौरान लाइव इंटरनेट एक्सेस पर रोक लगाने का फैसला किया है